होशियारपुर, 8 नवंबर (निस)
दी होशियारपुर प्राइमरी सहकारी खेतीबाड़ी विकास बैंक का करोड़ों रुपए का कर्ज ना लौटाने वाले डिफाल्टरों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। इस संबंधी मैनेजर सुरिन्दर कौर ने बताया कि बलवीर सिंह सांधरा को पीएडीबी होशियारपुर में करोड़ों रुपए का घपला करने के आरोप में नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था तथा उससे करीब 5 करोड़ 63 लाख 71 हजार रुपए बैंक ने लेने हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बैंक से 8.37 लाख रुपए का पर्सनल कर्ज भी लिया गया था जो अभी तक नहीं लौटाया।
इसी तरह संदीप सिंह सोढी पूर्व फील्ड अफसर पीएडीबी को बैंक के साथ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के चलते बर्खास्त किया हुआ है। उसने बैंक से अपने तथा पारिवारिक मैंबरों के नाम पर करोड़ों रुपए लिए थे तथा अब 4 करोड़ 12 लाख 57 हजार बकाया है।

The post कर्ज न लौटाने पर 2 डिफाल्टर भेजे जेल appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2CtCOE8
via Latest News in Hindi

0 Comments