6 माह के लिए अलग-थलग पड़ा बड़ा भंगाल
मंडी, 8 नवंबर (निस)
बड़ा भंगाल के लोग थमसर जोत में भारी हिमपात से 6 महीने के लिए देश-विदेश से कट गए, जबकि बड़ा भंगाल में सभी भेड़ पालकों के हर रोज 10 से 15 डेरे मुल्थान व राजगुंधा से अपनी भेड़-बकरियों के साथ निचले तराई के इलाकों को जा रहे हैं। बता दें कि इस बार बर्फ ने नवंबर महीने में जल्दी दस्तक दे दी है। बुधवार रात से मुल्थान तहसील के पन्यारटू, प्लाचक, ज्धार, बडधारनी, मकोड़ी जोत, फुगनी जोत व थमसर जोत में इस साल के ताजा तीन से 10 सेंटीमीटर तक हिमपात के समाचार मिले हैं। क्षेत्र के किसानों चमेल, राम सिंह व प्रताप का कहना है कि अभी तक लोगों ने घास पत्ती, लकड़ी व राशन का कोई भी इंतजाम नहीं किया है। वहीं बृहस्पतिवार सुबह से शाम तक मुल्थान-बरोट के गांवों में लगातार बारिश जारी रही।
The post 6 माह के लिए अलग-थलग पड़ा बड़ा भंगाल appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2qyndQS
via Latest News in Hindi
0 Comments