लुधियाना 8 नवंबर (निस)
आज शाम यहां गिल रोड पर दो अलग-अलग मोटरसाइकिल पर आए 4 लुटेरों ने एक स्टील रोलिंग मिल के कार्यालय में घुसकर वहां बैठ काम कर रहे चार कर्मचारियों को बंधक बनाकर उनसे 7 लाख रुपये लूट लिये। पुलिस के अनुसार लुटेरों ने नकाब पहने हुए थे ।उनके पास रिवाल्वर थे। दफ्तर में घुसते ही उन्होंने वहां तैनात सभी चार कर्मचारियों पर रिवाल्वर तान उनको खड़े होने को कहा और एक कमरे में बंद कर दिया । उनके हाथ-पांव बांध देने के बाद वह आराम से कैश बाक्स से सात लाख से ज्यादा रुपये लूटकर फरार हो गये । लूट की घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद डीसीपी एसएस ढींढसा भारी पुलिस बल के साथ वहां पंहुच गये । पुलिस नें जांच शुरू कर दी है ।

The post नकाबपोशों ने लूटे 7 लाख रुपये appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2WZc9br
via Latest News in Hindi

0 Comments