एंजेलिना ने दीपिका के लुक को किया रीक्रिएट
मुंबई (एजेंसी) :
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कान्स फिल्म महोत्सव 2018 में जो लुक पेश किया था उसे बहुत कॉपी किया गया। इसी लुक से अब हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली भी प्रभावित हुई हैं। यहां बता दें कि दीपिका पादुकोण ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर 40 मिलियन फॉलोअर्स की संख्या पार कर ली है। फिलहाल एंजेलिना जोली का एक लुक सामने आया है जिसमें वह दीपिका की तरह ही ड्रेस में नजर आ रही हैं। सोशल साइट पर इस लुक को बहुत से लाइक मिले हैं। खुद दीपिका ने भी इसे सराहा है7 बता दें कि दीपिका जल्द ही मेघना गुलज़ार की ‘छपाक’ में नज़र आएंगी जो एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है। इसके अलावा, वह कबीर खान की ’83’ में भी दिखाई देंगी। दीपिका इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी देव की भूमिका निभा रही है। दोनों ही फिल्मों में दीपिका निर्माता की भी भूमिका अदा कर रही हैं।
The post एंजेलिना ने दीपिका के लुक को किया रीक्रिएट appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2Nu7g7j
via Latest News in Hindi
0 Comments