प्रदेश हित में हुआ भाजपा-जजपा का गठबंधन : निशान
चंडीगढ़, 7 नवंबर (ट्रिन्यू)
जननायक जनता पार्टी (जजपा) प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने कहा कि कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल बौखलाहट में भाजपा-जजपा की समान विचारधारा और प्रदेशहित को सर्वापरि रखकर किए गये गठबंधन को हजम नहीं कर पा रहे। उन्होंने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने किसानों की खेती की जमीन हड़पी। नौकरियों व विकास में क्षेत्रवाद व भाई-भतीजावाद को बढ़ावा दिया।
निशान सिंह ने बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ में कहा कि प्रदेश में हजारों करोड़ रुपये के भूमि घोटाले करने की वाली पूर्व की कांग्रेस सरकार के नेता गठबंधन सरकार द्वारा पहली ही कैबिनेट में लिए गए फैसलों से बौखला गये हैं। विधानसभा सत्र के दौरान हुई घोषणाओं ने कांग्रेसियों की हालत और खराब कर दी है। उन्होंने कहा, भाजपा और जजपा के गठबंधन की सरकार पर सवाल उठाने वालों को पता होना चाहिए कि पहले भी भाजपा के साथ स्व. ताऊ देवीलाल परिवार गठबंधन करके हरियाणा में सफलतापूर्वक सरकारें चला चुके हैं।
उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार ईमानदारी से प्रदेशहित को सर्वोपरि रखकर 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी और यह सरकार प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नये रास्ते खोलेगी।
The post प्रदेश हित में हुआ भाजपा-जजपा का गठबंधन : निशान appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2PYlfUG
via Latest News in Hindi
0 Comments