अमिताभ को काम से दूरी बनाने की सलाह
मुंबई (एजेंसी) :
हिंदी सिनेमा के सर्वाधिक व्यस्ततम अभिनेताओं में से एक अमिताभ बच्चन ने बृहस्पतिवार को अपने प्रशसंकों के साथ अपनी सेहत संबंधी जानकारी साझा करते हुए कहा कि चिकित्सकों ने उन्हें सलाह दी है कि वह कुछ वक्त के लिए काम से दूरी बना लें। बच्चन ने हिंदी सिनेमा में 50 वर्ष पूरे कर लिए हैं। उन्होंने अपने घर जलसा में चिकित्सकों के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा की। साथ में उन्होंने लिखा कि ‘स्वर्ग से आए स्टेथेस्कोप पहने दूतों’ ने उन्हें चेतावनी तो दी है, लेकिन वह काम जारी रखेंगे। यह जानकारी उन्होंने अपने आधिकारिक ब्लॉग पर दी।
The post अमिताभ को काम से दूरी बनाने की सलाह appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2p1YqnW
via Latest News in Hindi
0 Comments