बस अड्डा परिसर में त्रिवेणी लगायी
चंडीगढ़ की मेहरा एनवायरमेंट एंड आर्ट फाउंडेशन के संस्थापक कुलदीप मेहरा और सिक्योर गार्ड के एमडी रणबीर यादव मंगलवार को बस अड्डा सेक्टर-43 में पौधरोपण करते हुए।
चंडीगढ़, 5 नवंबर (ट्रिन्यू)
मेहरा एनवायरमेंट एंड आर्ट फाउंडेशन के संस्थापक एवं चेयरमैन कुलदीप मेहरा ने अपनी टीम के साथ मिलकर सेक्टर-43 के बस अड्डे के पास कई पेड़ों के आसपास से पत्थर व टाइलों को हटाया और उनके आसपास मिट्टी लगायी। इसके बाद बस स्टैंड-43 में सिक्योर गार्ड सिक्योरिटी एंड मैन पावर सर्विसेज के मैनेजिंग डायरेक्टर रणबीर सिंह यादव एवं उनकी एजेंसी के सदस्यों के साथ मिलकर त्रिवेणी पौधरोपण किया। उनका मानना है कि बस स्टैंड पर सबसे ज्यादा गाड़ियों का आवागमन रहता है, इसलिए दूसरी जगहों की अपेक्षा यहां वायु प्रदूषण का स्तर अत्यधिक रहता है। मैन पावर सर्विसेज के एमडी रणबीर यादव ने कहा कि हमें अभी से इस समस्या की गम्भीरता को समझना होगा। कई राज्यों में हवा में ऑक्सीजन का संतुलन बिगड़ा हुआ है, उसका सबसे बड़ा कारण है वहां पर पेड़-पौधों का कम होना है। इस त्रिवेणी रोपण कार्यक्रम में बस स्टैंड के स्टेशन सुपरवाइजर गुरचरण सिंह, निरीक्षक मंजीत सिंह, मलकीत सिंह, भीम सिंह ग्रोवर, रविन्द्र यादव, योगेश राव एवं सुपरवाइजर अशोक कुमार सहित कई युवाओं एवं महिला कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
The post बस अड्डा परिसर में त्रिवेणी लगायी appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2PS5JJK
via Latest News in Hindi
0 Comments