अनुच्छेद 370 खत्म करना लद्दाख के लिए सही कदम : शाह
नयी दिल्ली, 17 नवंबर (एजेंसी)
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार नवगठित केंद्र शासित क्षेत्र लद्दाख में सर्वांगीण विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है और अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म करना इस दिशा में सही कदम है।
गृह मंत्री ने कहा कि लद्दाख के लिए 50 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाने वाली नई जल विद्युत और सौर ऊर्जा परियोजना से 7500 मेगावाट बिजली पैदा होगी और यह अगले 4 वर्षों में पूरा होगा।
शाह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए विशिष्ट विंटर ग्रेड डीजल की शुरुआत की जहां ठंड के मौसम में तापमान शून्य से नीचे चला जाता है। उन्होंने कहा,‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में राजग सरकार लेह-लद्दाख क्षेत्र को देश के अन्य हिस्से के बराबर लाने के लिए प्रतिबद्ध है जो पिछले 70 वर्षों से उपेक्षित है।’ गृह मंत्री ने कहा कि जब अनुच्छेद 370 को समाप्त करने की घोषणा की गई तो प्रधानमंत्री ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का तेजी से विकास करने के लिए यह सही कदम है।
The post अनुच्छेद 370 खत्म करना लद्दाख के लिए सही कदम : शाह appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/37hiqE8
via Latest News in Hindi
0 Comments