प्रदूषण केंद्र ने हरियाणा-पंजाब समेत 4 राज्यों के बुलाये मुख्य सचिव
नयी दिल्ली में रविवार को प्रदूषण एवं ऑड-ईवन के विरोध में आप सरकार के खिलाफ जंतर मंतर पर कार्यकर्ताओं के साथ धरना देते भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय गोयल। -ट्रिब्यून फोटो
नयी दिल्ली, 17 नवंबर (एजेंसी)
केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय दिल्ली और आसपास के इलाके में प्रदूषण के उच्च स्तर पर चर्चा करने के लिए उत्तरी राज्यों के शीर्ष अधिकारियों के साथ सोमवार को उच्च स्तरीय बैठक करेगा। पर्यावरण सचिव सीके मिश्रा बैठक की अध्यक्षता करेंगे और इसमें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव शामिल होंगे। आधिकारिक प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय, ऊर्जा और कृषि मंत्रालय के अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक के एजेंडे में वायु प्रदूषण कम करने के तरीकों के अलावा निगरानी के उपायों पर भी चर्चा की जाएगी। उन उपायों पर भी विचार होगा जो फिलहाल किए जा रहे हैं। सर्दियों में वायु गुणवत्ता में गिरावट को देखते हुए इन महीनों में प्रदूषण को कम करने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं इस पर भी चर्चा होगी।
वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दिल्ली के लोगों को रविवार को प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली और वायु गुणवत्ता सुधार के साथ ‘गंभीर’ श्रेणी से ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गयी। सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 254 दर्ज किया गया जबकि इसी समय शनिवार को यह 412 था।
The post प्रदूषण केंद्र ने हरियाणा-पंजाब समेत 4 राज्यों के बुलाये मुख्य सचिव appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/35cdj6t
via Latest News in Hindi
0 Comments