शिमला, 18 अक्तूबर (निस)

सराहन में शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप के समर्थन में चुनाव रैली को संबोधित करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।-दैनिक ट्रिब्यून

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज भाजपा उम्मीदवार रीना कश्यप के समर्थन में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के नारग तथा सराहन में जनसभा को सम्बोधित किया और वोट मांगे। मुख्यमंत्री ने पच्छाद के लोगों से आग्रह किया कि विकास की गति को निर्बाध रूप से सुनिश्चित करने के लिए भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप के पक्ष में मतदान करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उप-चुनावों में कांग्रेस नेताओं के पास केन्द्र व प्रदेश सरकार के विरुद्ध न कोई मुद्दा है न कुछ कहने के लिए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा मात्र बयानवाजी में विश्वास नहीं रखती तथा प्रदेश के विकास में विश्वास रखती है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में सत्ता संभालते ही प्रदेश के लोगों के हित में कई ऐतिहासिक कल्याणकारी निर्णय लिए है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत राज्य के 22 लाख लोगों को कवर किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत न आने वाले परिवारों को स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करने के लिए राज्य में हिम केयर योजना शुरू की है। इस मौके पर कांग्रेस से संबंधित कई परिवार भाजपा में शामिल हुए।

The post मुख्यमंत्री जयराम ने रैलियां कर रीना के लिये मांगे वोट appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/32tn1R9
via Latest News in Hindi

0 Comments