इस्लामाबाद, 18 अक्तूबर (एजेंसी)
ब्रिटेन का शाही जोड़ा (प्रिंस विलियम्स और केट मिडलटन) पाकिस्तान का 5 दिवसीय दौरा कर शुक्रवार को सम्पन्न हुआ, लेकिन अंतिम चरण में लाहौर से इस्लामाबाद आने के दौरान उस समय गड़बड़ी हो गई जब उनके शाही विमान को खराब मौसम के बाद वापस लाहौर लौटना पड़ा। 2 बार विमान उतारने की कोशिश के बाद वे इस्लामाबाद पहुंचे। शाही जोड़े के साथ विमान में सवार पत्रकारों ने अपने अनुभव साझा किये। ‘डेली मेल’ की पत्रकार रेबेका इंग्लिश ने केट के हवाले से कहा, ‘यह काफी ऊबड़-खाबड़ था।’ आईटीवी के पत्रकार क्रिस शिप ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं मैं विमान में पहली बार इतना घबराया हुआ था।’

The post शाही जोड़े की पाक यात्रा : अंतिम चरण में छूटे पसीने appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2VToTA0
via Latest News in Hindi

0 Comments