नयी दिल्ली, 18 अक्तूबर (एजेंसी)
गुजरात कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनूप कुमार सिंह को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को आए एक आधिकारिक आदेश के अनुसार 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी सिंह की यह नियुक्ति पद संभालने की तारीख से 30 सितंबर 2020 तक या अगले आदेश तक होगी।’ एनएसजी की स्थापना 1984 में आतंकवादी तथा हाइजैक जैसी घटनाओं से निपटने में संघीय आकस्मिक बल के तौर पर हुई थी। इस बल के कमांडो के देशभर में 5 हब हैं। इसके अलावा उनका मुख्य कार्यालय गुड़गांव के मानेसर में है। वे कुछ हाई प्रोफाइल वीवीआईपी लोगों की निजी सुरक्षा में भी तैनात हैं।

The post अनूप कुमार बने एनएसजी के नये प्रमुख appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/32pD16u
via Latest News in Hindi

0 Comments