कांग्रेस ने चुनाव विभाग की कार्यशैली पर उठाए सवाल
शिमला, 18 अक्तूबर (निस)
कांग्रेस ने प्रदेश के चुनाव विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि वह आदर्श आचार संहिता की शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। केवल मात्र औपचारिकता के तौर पर नोटिस तो जारी किये जा रहे हैं, पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर वह कोई रोक नही लगा पा रहा है। ऐसे में प्रदेश के चुनाव अधिकारियों व उन के कार्यालय के कामकाज पर आज बड़ा सवाल पैदा हो गया है की क्या चुनाव विभाग चुनाव के समय ऐसा ही मूक दर्शक बना रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आज फिर से चुनाव विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल उठाते हुए उन्हें इस बारे फिर से एक पत्र लिखा है।उन्होंने कहा है कि किसी भी संबैधानिक संस्था पर कभी कोई सवाल नही उठना चाहिए, और अगर उठता है तो यह गंभीर मसला हो सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की शिकायतें पूरी तरह तथ्यों पर प्रमाण के साथ देने के बाबजूद भी उन पर समय पर कोई ठोस कार्रवाई न होना कई संदहे पैदा करता है। राठौर ने आरोप लगाया कि पच्छाद और धर्मशाला में प्रदेश सरकार के मंत्री खुले तौर पर आदर्श आचार संहिता का उलंघन कर रहे हैं।
The post कांग्रेस ने चुनाव विभाग की कार्यशैली पर उठाए सवाल appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/31o9fOc
via Latest News in Hindi
0 Comments