चंडीगढ़, 18 अक्तूबर (ट्रिन्यू)
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने शुक्रवार को कहा कि करतारपुर कॉरिडोर भारत-पाक सीमा से पवित्र शहर सुल्तानपुर लोधी तक राष्ट्रीय राजमार्ग का नाम श्री गुरु नानकदेवजी मार्ग कर किया गया है। हरसिमरत ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय सड़क यातायात एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की ओर से पत्र मिला है कि उनके मंत्रालय ने उनके उस अनुरोध को स्वीकारते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 703एए को गुरु साहेब के नाम से रखने का फैसला किया है। इसकी जानकारी पंजाब सरकार के पीडब्ल्यूडी एवं एनएचएआई को दे दी गयी है।

The post करतारपुर हाईवे का नाम गुरु नानक मार्ग appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/32oXZCx
via Latest News in Hindi

0 Comments