शिमला, 26 सितंबर (निस)
शिमला नगर निगम के कांग्रेस पार्षदों ने भाजपा शासित नगर निगम पर विकास कार्यों में भेदभाव करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि उनके किसी भी सुझाव या शिकायत को पूरी तरह अनदेखा कर दिया जाता है। आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित एक बैठक में कांग्रेस पार्षदों ने कहा कि अब वे भाजपा के किसी भी तानाशाही रवैये का डट कर विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा से जुड़े कुछ पार्षदों के क्षेत्रों की समस्याओं को तो प्रमुखता से हल किया जा रहा है लेकिन कांग्रेस पार्षदों के क्षेत्रों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। बैठक में पार्षद आंनद कौशल, कुसुम लता ठाकुर, सुषमा कुठियाला, तनुजा चौधरी, इंद्र जीत सिंह, दिवाकर देव, सिमी नंदा के अतिरिक्त राजन ठाकुर, गोपाल शर्मा, वेद प्रकाश ठाकुर, कमलेश वर्मा, संजीव कुठियाला, राकेश चौहान, इशारा हेटा, अंजना ठाकुर व कई अन्य नेता मौजूद थे। बैठक को विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के अलावा शिमला शहरी के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने भी संबोधित किया।

The post विकास में भेदभाव से कांग्रेस पार्षद नाराज appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2mYRUwN
via Latest News in Hindi

0 Comments