धर्मशाला, 26 सितंबर (निस)
मान्यता के अनुसार श्राद्ध के चलते बृहस्पतिवार को नामांकन के चौथे दिन भी धर्मशाला उपचुनाव के लिए कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ। श्राद्ध 28 सितंबर को खत्म होंगे और 29 सितंबर से नवरात्र शुरू हो जायेंगे, लेकिन 29 सितंबर को रविवार होने के कारण नामांकन दाखिल नहीं हो पाएंगे। ऐसे में केवल अंतिम दिन 30 सितंबर का ही बचता है। अधिकारियों को डर है कि सभी नामांकन एक ही दिन आने से कहीं चुनाव आयोग के नियमों के उल्लंघन का संकट न पैदा हो जाए। याद रहे चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक प्रत्याशी समेत पांच से अधिक लोगों के रिटर्निंग अधिकारी के कमरे में दाखिल होने पर मनाही है। हालांकि चुनाव से जुड़ा स्टाफ इस बात को सुनिश्चित करने में लगा है कि प्रत्याशी बारी बारी आएं ताकि नियमों के उल्लंघन से बचा जा सके। दूसरी ओर दोनों ही प्रमुख पार्टियां भाजपा और कांग्रेस अभी तक अपने प्रत्यााशियों के नाम को अंतिम रूप नहीं दे पाई हैं। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार भी सोमवार को ही नामांकन के अंतिम दिन ही अपने पर्चे दाखिल करेंगे। ऐसे में चुनाव अधिकारी के कार्यालय में सोमवार को काफी गहमागहमी रहने की पूरी संभावना है।

The post अंतिम दिन चुनाव आयोग के नियमों की अवहेलना का डर appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2n38Rq1
via Latest News in Hindi

0 Comments