सेहत के लिए भी लाभदायक है बागवानी करना, जानिए कैसे

आजकल हर व्यक्ति अपने घर में प्राकृतिक रूप से हरियाली चाहता है। जिन लोगों के पास जगह है, वह तो गार्डन में बागवानी करना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह महज एक शौक नहीं हैं, बल्कि इससे कहीं अधिक है। बागवानी करने से आपको अपने आसपास हरियाली तो मिलती है ही, साथ ही यह स्वास्थ्य के लिए भी उतना ही लाभदायक है। तो चलिए आज हम आपको बागवानी करने के कुछ बेमिसाल फायदों के बारे में बता रहे हैं।
बागवानी करना मानसिक सेहत पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। दरसअल,कुछ समय प्रकृति के साथ बिताने पर व्यक्ति सभी तरह की टेंशन और अवसाद से दूर रहता है। इतना ही नहीं, ऐसे लोग ज्यादा शांत और दिमागी रुप से मजबूत होते हैं। साथ ही उनकी निर्णय लेने की क्षमता भी अद्भुत होती है।
मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ बागवानी शरीर पर भी सकारात्मक प्रभाव डालती है। दरअसल, बागवानी के दौरान आप मिट्टी में अधिक समय रहते हैं, जिससे उसके गुण कहीं न कहीं आपके शरीर को भी प्राप्त होते हैं। इसके साथ-साथ अगर सुबह उठकर पेड़ों में पानी डालने के लिए जब आप पूरे बगीचे में टहलते हैं तो इससे आपकी सैर हो जाती है। ये सैर ही आपके शरीर और मन को स्वस्थ रखने में मदद करती है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2XvnJcY
via Latest News in Hindi
0 Comments