अनियमित माहवारी की समस्या को दूर करती है ये पत्तियां

तुलसी एक आयुर्वेदिक औषधि है जिसका इस्तेमाल अकसर पूजा पाठ में किया जाता है| इस पौधे की हिंदू परिवारों में आराधना की जाती है| धार्मिक कार्यों के अलावा इसे कई बीमारियों को दूर करने में भी उपयोग में लिया जाता है| इसके सेवन से सर्दी-खांसी से निजात पाया जा सकता है| यह शरीर के लिए दवाइयों की तरह काम करती है| आइए जानें इसके लाभ :
1. अनियमित माहवारी की समस्या को दूर करें
महिलाओं में होने वाली अनियमित माहवारी की समस्या से निजात दिलाने में तुलसी लाभदायक है| इसके बीज का सेवन करना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है| इसके अलावा तुलसी के पत्तों का रोज़ाना सेवन करना भी फायदेमंद है|
2. सर्दी जुकाम से निजात दिलाए
तुलसी का सेवन सर्दी- जुकाम को दूर करने में बहुत लाभदायक है| मिश्री, काली मिर्च और तुलसी के पत्ते के मिश्रण को पानी में डालकर कुछ देर तक उबाल लें| इससे बहुत लाभ मिलेगा|
3. दस्त से छुटकारा दिलाए
पेट संबंधी समस्याओं से निजात दिलाने में तुलसी के पत्ते रामबाण है| तुलसी के पत्ते और जीरे को अच्छी तरह से मिक्स कर लें| अब इस मिश्रण को रोज़ाना खाएं| दस्त से छुटकारा मिलेगा|
4. सांस की दुर्गंध को दूर करे
तुलसी के पत्ते सांस की दु्र्गंध को दूर करने में बेहद फायदेमंद होते हैं| इसके इस्तेमाल से शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचता| मुंह की बदबू को दूर करने में तुलसी के पत्तों को चबा लें| फायदा मिलेगा|
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Xrko3E
via Latest News in Hindi
0 Comments