डैंड्रफ को दूर करता है टमाटर, बस जान लीजिए इस्तेमाल का तरीका
गर्मी के मौसम में अक्सर बालों में खुजली और डैंड्रफ की परेशानी होती है। इससे निजात पाने के लिए अक्सर लोग कई तरह के हेयर प्राडक्ट्स का सहारा लेते हैं, जिनमें उनकी जेब ढीली हो जाती है। लेकिन अगर आप बेहद किफायती तरीके से अपने बालों का ख्याल रखना चाहते हैं तो टमाटर को अपना साथी बनाएं। यह बालों की कई समस्याओं को आसानी से दूर करता है। तो चलिए जानते हैं इसके इस्तेमाल का तरीका-
बालों में भी डैंड्रफ की समस्या को दूर करने के लिए टमाटर के जूस में शहद मिलाकर बतौर हेयर मास्क इस्तेमाल करें। सप्ताह में एक बार यह मास्क डैंड्रफ के साथ-साथ अन्य परेशानी को भी दूर करता है।
वहीं जिन लोगों को बालों की त्वचा में खुजली की समस्या का सामना करना पड़ता है, वह टमाटर के जूस में रोज तेल मिलाकर लगाएं और ठंडे पानी से हेयरवॉश कर लें। इससे खुजली के साथ-साथ बालों का रूखापन भी खत्म होगा। और आपके बाल मुलायम व शाइनिंग बनेंगे।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2IYwjfq
via Latest News in Hindi
0 Comments