गरीबों के उत्थान और जनसंख्या नियंत्रण को गंभीरता से लेने की जरूरत : शांता कुमार
धर्मशाला, 2 जून (निस)
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांताकुमार सक्रिय राजनीति के बाद अब देश के भ्रमण पर निकल पड़े हैं। आज उन्होंने लखनऊ में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री और राज्यपाल से भेंट कर कई अहम मुद्दों पर बातचीत की और गरीबों के उत्थान का मसला उठाया । उन्होंने कहा है कि देश के सर्वांगीण विकास के लिए गरीबों का उत्थान अति आवश्यक है। उन्होंने कहा देश के 18 करोड़ अति गरीब अब भी गरीबी के कगार पर हैं, जिन तक तक सभी विकासात्मक योजनाओं का लाभ पहुंचना आवश्यक है ।
आज यहां उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ औपचारिक भेंट में दोनों नेताओं ने देश की वर्तमान परिस्थितियों पर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए शांता कुमार ने कहा कि देश की विभिन्न समस्याओं का कारण बढ़ती हुई जनसंख्या है, जिसके नियंत्रण पर गंभीरता से विचार करने की अति आवश्यकता है। चर्चा के दौरान वरिष्ठ नेता ने कहा कि विगत सात दशकों में देश में विकास तो बहुत हुआ है, लेकिन आर्थिक और सामाजिक असमानता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि विकास की सभी योजनाओं का लाभ अति गरीबों तक पहुंचाने के लिए देश में अलग से अंत्योदय मंत्रालय की स्थापना की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें शाल और ‘प्रयागराज’ पुस्तक स्मारिका स्वरूप भेंट की। इससे पूर्व शांताकुमार ने उत्तरप्रदेश के राज्यपाल राम नाईक से भी भेंट की और उन्हें अपनी पुस्तकें और हिमाचली शाल भेंट किये।
The post गरीबों के उत्थान और जनसंख्या नियंत्रण को गंभीरता से लेने की जरूरत : शांता कुमार appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2W5g1pn
via Latest News in Hindi

0 Comments