शिमला, 2 जून (निस)
मणिकर्ण घाटी में तूफान के कारण पहाड़ से पत्थर गिरने की चपेट में आए एक ट्रैकर महिला की मौत हो गई। ये पर्यटक महिला मणिकर्ण घाटी में घूमने आई थीं और घटना के वक्त बरसैणी से खीरगंगा रूट पर ट्रैकिंग के लिए निकली थीं। इसी दौरान खीरगंगा के समीप ट्रैकिंग के दौरान आए तेज तूफान में पहाड़ से अचानक पत्थर गिरने आरंभ हो गए और ये ट्रैकर महिला पत्थरों की चपेट में आ गई। इस घटना में दो अन्य पर्यटक भी घायल हुए हैं। घायल ट्रैकर महिला को उसके साथियों ने मणिकर्ण घाटी के जरी स्थित अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक ट्रैकर महिला उत्तर प्रदेश के अमरोहा की रहने वाली थी और उसकी पहचान अनीशा कपूर के रूप में हुई है। इस घटना में घायल दो अन्य ट्रैकरों की पहचान मयंक और अर्जुन के रूप में हुई है। इन दोनों का जरी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

The post पत्थर की चपेट में आई ट्रैकर की मौत, 2 घायल appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2WaDYMb
via Latest News in Hindi

0 Comments