क्षेत्ररक्षण में सुधार करना होगा: वोक्स
नाटिघंम, 5 जून (एजेंसी)
पाकिस्तान से विश्व कप मैच में मिली हार के बाद इंग्ालैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने स्वीकार किया कि उन्हें अपने क्षेत्ररक्षण के स्तर में सुधार करना होगा क्योंकि ट्रेंट ब्रिज में उन्हें इसकी वजह से ही 14 रन की शिकस्त झेलनी पड़ी।
विश्व की शीर्ष रैंकिंग वनडे टीम इंग्ालैंड विश्व कप में पाकिस्तान को 4-0 से रौंदने के बाद आयी है। लेकिन सोमवार को नाटिघंम में कहानी कुछ और ही दिखी जिसमें पाकिस्तान ने आठ विकेट पर 348 रन का स्कोर बनाया तथा जो रूट और जोस बटलर के शतक के बावजूद इंग्ालैंड की टीम जवाब में 9 विकेट पर 334 रन ही बना सकी। वारविकशर के तेज गेंदबाज वोक्स, तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और लेग स्पिनर आदिल राशिद काफी खर्चीले रहे और उन्हें खराब क्षेत्ररक्षण का खामियाजा भुगतना पड़ा जिसके कारण टीम ने कई रन दे दिये। यहां तक कि उन्होंने मोहम्मद हफीज को भी जीवनदान दिया जो बाद में 84 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहा।
The post क्षेत्ररक्षण में सुधार करना होगा: वोक्स appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2EUAmrM
via Latest News in Hindi
0 Comments