टमाटर रस दिलाए कोलेस्ट्रॉल, हाई बीपी से निजात
टोक्यो, 5 जून (एजेंसी)
यदि आप उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल की समस्या से पीड़ित हैं तो टमाटर का बिना नमक का रस आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह रस हृदय संबंधी बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम करता है। ‘फूड साइंस एंड न्यूट्रीशन’ में प्रकाशित अनुसंधान परिणाम के अनुसार 184 पुरुषों और 297 महिलाओं को एक साल तक टमाटर का बिना नमक का रस पिलाया गया।
जापान की टोक्यो मेडिकल एंड डेंटल यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार अध्ययन के अंत में उच्च रक्तचाप से पीड़ित 94 प्रतिभागियों के रक्तचाप में गिरावट हुई। इसके अलावा उच्च कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित 125 प्रतिभागियों का एलडीएल कोलेस्ट्रॉल स्तर 155.0 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर से कम होकर 149.9 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर हो गया।
The post टमाटर रस दिलाए कोलेस्ट्रॉल, हाई बीपी से निजात appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2Z9xDCo
via Latest News in Hindi
0 Comments