मुम्बई, 5 जून (एजेंसी)
एक प्रशंसक बच्चे से ठीक व्यवहार नहीं करने पर अभिनेता सलमान खान ने एक सुरक्षा गार्ड को थप्ड़ मार दिया। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है, इसमें अभिनेता थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि यह फिल्म ‘भारत’ के प्रीमियर के दौरान हुई जो कि बुधवार को रिलीज हुई।
वीडियो में सलमान अपने वाहन की ओर चलते दिख रहे हैं जबकि एक सुरक्षा गार्ड उनके लिए रास्ता बना रहा है। सुरक्षा गार्ड द्वारा भीड़ में शामिल एक बच्चे से किये गए व्यवहार को लेकर सलमान नाराज हो गए, और उस सुरक्षा गार्ड को उन्होंने थप्पड़ मार दिया।
सोशल मीडिया पर अभिनेता के व्यवहार को लेकर आलोचना हुई तो प्रशंसक समर्थन में भी उतरे। एक ने लिखा,‘यह सलमान का अहंकार है, वह यह काम विनम्रता से भी कर सकते थे।’ अन्य ने लिखा,‘बहुत अच्छा सलमान। नापसंद करने वाले कुछ नकारात्मक कहानियां बनाएंगे लेकिन आपकी जानकारी के लिए, सलमान खान ने अपने सुरक्षा गार्ड को थप्पड़ मारा जो छोटे बच्चों की देखभाल करने में असफल रहा जो भीड़ में दब रहे थे…।’
एक अन्य प्रशंसक ने लिखा,‘हे भगवान सलमान खान ने प्रशंसक बच्चे से रूखा व्यवहार करने के लिए एक सुरक्षा गार्ड को वस्तुत: थप्पड़ मार दिया।’

The post सलमान ने मारा सुरक्षा गार्ड को थप्पड़ appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2ZcL6JP
via Latest News in Hindi

0 Comments