इंदौर, 1 जून (एजेंसी)
डॉक्टरों ने यहां एक सरकारी अस्पताल में सर्जरी से 14 वर्षीय किशोरी का कृत्रिम यौनांग तैयार किया है। जन्मजात विकृति के कारण लड़की के शरीर में यह अंग नहीं था। शासकीय महाराजा यशवंतराव होलकर अस्पताल के शिशु शल्य चिकित्सा विभाग के सहायक प्रोफेसर अशोक लड्ढा ने बताया कि करीब 10 डॉक्टरों की टीम ने 7 दिन पहले विशेष सर्जरी से किशोरी का कृत्रिम यौनांग तैयार किया। सर्जरी में लगभग 5 घंटे लगे। मेडिकल शब्दावली में इस सर्जरी को ‘वजाइनोप्लास्टी’ कहा जाता है। लड्ढा ने बताया कि सर्जरी के दौरान सबसे पहले लड़की के पेट से आंत का एक हिस्सा काटा गया। इसकी मदद से उसका कृत्रिम यौनांग तैयार किया गया। उन्होंने बताया कि सर्जरी के बाद किशोरी की हालत पर लगातार 7 दिन तक निगाह रखी गयी। इसके बाद उसे छुट्टी दी गयी।

The post किशोरी को लगाया कृत्रिम अंग appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2KgIVk8
via Latest News in Hindi

0 Comments