अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलन 5 से
नयी दिल्ली, 1 जून (ट्रिन्यू)
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून से प्रगति मैदान में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलन होगा। प्रसिद्ध पर्यावरविद चंडी प्रसाद भट्ट इसका उदघाटन करेंगे। सम्मेलन के आयोजक ग्रीन सोसाइटी आफ इंडिया के प्रमुख स्वदेश कुमार के अनुसार इसमें देश-विदेश के विख्यात पर्यावरणविद एवं पर्यावरण के क्षेत्र में दशकों से कार्यरत प्रमुख पर्यावरण क्षेत्र के विशेषज्ञ डा. एसएन सुब्बाराव, कृष्ण गोपाल व्यास, डा.देवेन्द्र स्वरूप भार्गव, प्रभु नारायण, गौतम अग्रवाल, सुबोध नंदन शर्मा, सुरेश भाई, डा. जगदीश चौधरी समेत कई नामी लोग हिस्सा लेंगे। पर्यावरणविद ज्ञानेंद्र रावत के अनुसार 6 जून को जल पुरुष राजेंद्र सिंह समापन भाषण व सम्मान देंगे।
The post अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलन 5 से appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2WB5x5l
via Latest News in Hindi
0 Comments