लोन मामले में ICICI बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर शुक्रवार को लगातार पांचवे दिन प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुए।

ED ने ICICI बैंक की पूर्व प्रमुख चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर से आज पांचवे दिन लगातार पूछताछ जारी रखी दोनों से वीडियोकॉन कर्ज मामले में पूछताछ की जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय, 2009 और 2011 में ICICI बैंक द्वारा वीडियोकॉन ग्रुप को दिए गए लोन की मंजूरी के मामले में निदेशालय ने पांच मई को पूछताछ के लिए पेश न होने के बाद चंदा कोचर को पिछले सप्ताह पूछताछ के लिए बुलाया था।

निदेशालय ने चंदा कोचर के पति दीपक कोचर और वीडियोकॉन समूह के वेणुगोपाल धूत के खिलाफ आईसीआईसीआई बैंक द्वारा 1875 करोड़ रूपये का कर्ज गलत ढंग से मंजूर किये जाने के मामले में आपराधिक मामला दर्ज किया है।



from व्यापार – Navyug Sandesh http://bit.ly/2VzBpmm
via Latest News in Hindi

0 Comments