स्मार्टफोन मेकर कंपनी Asus ने अपना Zenfone 6 स्मार्टफोन स्पेन में पेश कर दिया है। इस हैंडसेट में रोटेटिंग कैमरा दिया गया है| हैंडसेट की शुरूआती कीमत 39,100 रुपए रखी गई है| स्मार्टफोन के 6GB + 64GB वैरिएंट का मूल्य EUR 499 यानि Rs. 39,100, 6GB + 128GB का EUR 559 यानि Rs. 43,800 है, 8GB + 256GB का मूल्य EUR 599 यानि Rs. 47,000 रखा गया है।

यह हैंडसेटकोर्निंग गोरिला ग्लास 6 कवर और 3D कर्व्ड ग्लास के साथ आता है| इस हैंडसेट में 6.4 इंच फुल HD+ IPS स्क्रीन शामिल है। इसको ग्राहक Asus eShop से मई 25 से खरीद सकेंगे। ग्राहकों के लिए यह फोन मिडनाइट ब्लैक और ट्वाइलाइट सिल्वर कलर में उपलब्ध होगा।

आसुस ज़ेनफोन 6 स्मार्टफोन में ड्यूल सिम स्लॉट दिया गया है| यह फोन Android Pie पर चलता है और Android बीटा प्रोग्राम सपोर्ट करता है। यह सेलफोन ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 SoC, 8GB रैम और Adreno 640 GPU को सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन में 256GB की इनबिल्ट स्टोरेज शामिल है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के सहारे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे के लिए इस हैंडसेट में ड्यूल कैमरा सेटअप शामिल है जो 48MP और 13MP का है। इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है। बैटरी के लिए इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी शामिल है।



from व्यापार – Navyug Sandesh http://bit.ly/2JMC9lY
via Latest News in Hindi

0 Comments