आम खाने के साथ-साथ आपके स्किन में निखार लाने के लिए भी बेहद फायदेमंद है. यह फल कई पैक्स में यह आपकी त्वचा को नई जान भी देता है. आज आपको बताते हैं ऐसे फेसपैक्स के बारे में जो आम से बनते हैं और आपकी त्वचा को खास चमक देते हैं.

आम और दही का फेसपैक

अगर आपकी त्वचा औयली है तो यह फेसपैक आपके लिए ही है. आम की बहुत सारी खूबियों के अलावा इस पैक में दही के भी गुण हैं. ये दोनों ही घर में आराम से मिल जाते हैं और पिग्मेंटेशन और टेनिंग को दूर करने में मदद करते हैं. इस पैक को बनाने के लिए आम के पल्प में एक चम्मच दही और एक चम्मच शहद मिला लें. अच्छी तरह मिलाकर चेहरे पर एक मोटी परत लगा लें. इसे चेहरे पर 10 मिनट तक रखें और फिर साफ कर लें.

ये भी पढ़ें: स्किन टाइटनिंग के लिए बेस्ट हैं ये 3 फेस मास्क

मैंगो पल्प फेसपैक

अगर आपकी स्किन का कलर एक तरह का नहीं है, तो आप आम का पैक ट्राई कर सकती हैं. इससे छुटकारा पाने के लिए आम का गुदा लेकर उससे फेसपैक तैयार करना होगा. आपको बस आम का गुदा निकाल कर अपने चेहरे पर 2 से 3 मिनट तक रगड़ना है. यह काम हल्के हाथों से करें. कुछ देर मसलने के बाद इसे 5 से 7 मिनट तक के लिए चेहरे पर छोड़ दें और बाद में ठंडे पानी से चहेर को साफ कर लें. ऐसा करने से आपकी त्वचा पर चमक आएगी और रंगत में भी निखार होगा.

आम और बेसन का फेसपैक

इस पैक को बनाने के लिए आपको आम का गुदा, दो चम्मच बेसन और आधा चम्मच शहद और कुछ पीसे बादाम लेने होंगे. एक कटोरी में आम का पल्प ड़ालें. इसके बाद बेसन, पीसे बादाम और शहद भी ड़ाल लें. अब इसे अच्छी तरह मिला का पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाए और 10 से 12 मिनट के बाद धो लें. इस पैक को दो बार लगाएं और परिणाम देखें.

ये भी पढ़ें: 5 टिप्स : ऐसे करें अपने बालों को स्‍ट्रेट

The post आम के इन 3 फेस पैक से पाएं नेचुरल निखार appeared first on Grihshobha.



from Grihshobha http://bit.ly/2WSFyn9
via Latest News in Hindi

0 Comments