नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा को समन जारी कर कल दिल्ली के दफ्तर में बुलाया है। दरअसल प्रवर्तन निदेशालय रॉबर्ट वाड्रा से ज़मीन खरीद फरोख्त मामले में पूछताछ करना चाहता है। वाड्रा पर एनसीआर और बीकानेर में ज़मीन खरीद फरोख्त को लेकर कथित धांधली और बेनामी संपत्ति रखने का आरोप है इसलिए नोटिस जारी कर दिल्ली के ईडी दफ्तर में कल उनसे पूछताछ की जाएगी।

from India TV: india Feed http://bit.ly/2HJmNNQ
via Latest News in Hindi

0 Comments