बिजनौर: लोकसभा चुनावों के खत्म होने के कुछ दिन बाह दी उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी (BSP) के एक नेता और उनके भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाजी हसन (55) अपने भतीजे शादाब (28) के साथ मंगलवार शाम अपने कार्यालय में थे जब दो लोग अंदर आए और उनपर गोलियां बरसाकर भाग निकले। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, बसपा नेता और उनके भतीजे पर गोलियां दागने वाले हमलावरों की संख्या तीन थी।

from India TV: india Feed http://bit.ly/2Mc9pWA
via Latest News in Hindi

0 Comments