पटना। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के अहम सहयोगी जनता दल यूनाइटेड की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी की मंत्री परिषद में कौन मंत्री बनेगा, इसका फैसला आज हो सकता है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर पर आज शाम जनता दल यूनाएटेड के पदाधिकारियों की बैठक होने जा रही है जिसमें पार्टी की तरफ से मंत्री पद के लिए आगे दिए जाने नाम को लेकर फैसला हो सकता है। इसके अलावा बैठक में पार्टी के विस्तार पर भी चर्चा होगी।

from India TV: india Feed http://bit.ly/2EzILRl
via Latest News in Hindi

0 Comments