नई दिल्ली: 30 मई को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह के लिए बंगाल हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को न्योता दिया गया है। 16 जून 2013 के बाद मारे गए 54 लोगों के परिजनों को निमंत्रण भेजा गया है। लोकसभा चुनाव के दौरान ही बंगाल में बीजेपी के कई कार्यकर्ताओं की हत्या हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। चुनाव परिणाम आने के बाद भी बंगाल में हिंसा का दौर जारी है। इस कदम को पश्चिम बंगाल में अपना कद बढ़ाने की कोशिश कर रही बीजेपी का अहम कदम माना जा रहा है।

from India TV: india Feed http://bit.ly/2XjSlPL
via Latest News in Hindi

0 Comments