Buddha Purnima 2019: सनातन धर्म में वैशाख मास की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के रुप में मनाया जाता है। इस साल बुद्ध पूर्णिमा 18 मई, शनिवार को पड़ रही है। शास्त्रों में वैशाख पूर्णिमा का बड़ा ही महत्व है। आज के दिन रात 02 बजकर 22 मिनट तक विशाखा नक्षत्र भी है। दरअसल विशाखा नक्षत्र से युक्त होने के कारण ही इस पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। बुद्ध पूर्णिमा पर इस साल समसप्तक संयोग बन रहा है। इसके साथ 502 सालों बाद बुद्ध पूर्णिमा पर मंगल-राहु मिथुन राशि में रहेंगे और उनके ठीक सामने शनि-केतु धनु राशि में स्थित हैं, ये एक दुर्लभ योग है। सूर्य और गुरु भी एक-दूसरे पर दृष्टि रखेंगे।

from India TV: lifestyle Feed http://bit.ly/2WaakdU
via Latest News in Hindi

0 Comments