Buddha Purnima 2019: आज वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि और शनिवार का दिन है। शास्त्रों में वैशाख पूर्णिमा का बड़ा ही महत्व है। आज के दिन रात 02 बजकर 22 मिनट तक विशाखा नक्षत्र भी है। दरअसल विशाखा नक्षत्र से युक्त होने के कारण ही इस पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। साथ ही आपको बता दें कि वैशाख पूर्णिमा को विशेष तौर पर बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। बौद्ध धर्म में इसका विशेष महत्व है। दरअसल माना जाता है कि आज, यानी वैशाख पूर्णिमा के दिन ही भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था।

from India TV: lifestyle Feed http://bit.ly/2LQCTt3
via Latest News in Hindi

0 Comments