इस बार शिमला समर फेस्टिवल पर पड़ रही मंदी की मार
शिमला, 31 मई (निस)
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की शान कहे जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव पर इस बार मंदी की छाया पड़ी है। हालत यह है कि अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव के नाम से प्रसिद्ध इस फेस्टिवल में इस बार ग्रीष्मोत्सव आयोजन कमेटी किसी राष्ट्रीय कलाकार को भी नहीं बुला पाई है। गत वर्षों में समर फेस्टिवल में गुलाम नबी, मेंहदी हसन, कुमार सानू से लेकर पंजाबी कलाकार गुरदास मान जैसे कलाकार इस ग्रीष्मोत्सव की शोभा बढ़ाते रहें हैं। लेकिन इस बार ग्रीष्मोत्सव में किसी भी मुम्बइया कलाकार को नहीं बुलाया गया है और सारा दारोमदार केवल स्थानीय कलाकारों पर ही होगा।
इस बीच शिमला के डीसी एवं ग्रीष्मोत्सव कमेटी के अध्यक्ष राजेश्वर गोयल ने कहा है कि ग्रीष्मोत्सव में फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा।
The post इस बार शिमला समर फेस्टिवल पर पड़ रही मंदी की मार appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2EKrOU8
via Latest News in Hindi
0 Comments