बठिंडा, 31 मई (निस)
अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को 7 किसान संगठनों ने यहां जिला प्रशासनिक कंप्लैक्स के बाहर रोष धरना दिया जिसमें बडंी संख्या में किसान परिवारों सहित पहुंचे हुये थे। इसमें भारतीय किसान यूनियन उगराहां के झंडा सिंह जेठूका, शिंगारा सिंह मान, हरप्रीत कौर जेठूका, भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के बूटा सिंह बुर्ज गिल, गुरदीप सिंह रामपुरा, बलदेव सिंह भाई रूपा, भारतीय किसान यूनियन क्रातिकारी के सुरजीत सिंह फूल, सुरमुख सिंह सेलबराह, क्रांतिकारी किसान यूनियन के सुखदेव सिंह ढपाली, गुरनाम सिंह महराज व अन्य ने सम्बोधित किया।
उन्होंने मांग की कि किसानों-मजदूरों पर चढे कर्ज समाप्त किये जायें, आत्म हत्या करने वाले किसानों मजदूरों के परिवारों को मुआविजा व एक सदस्य को नौकरी दी जाये, युवाओं के लिये पक्के रेाजगार का प्रबंध किया जाये, हस्ताक्षर या अंगूठे लगवाकर लिये प्रोनोट वापिस करवाये जायें, एक जून से धान बोने पर लगाई पाबंदी समाप्त की जाये, खेती मोटरों की बिना रूकावट सप्लाई दी जाये, पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले कैप्टन अमरेन्द्र सिंह द्वारा किसानों का पूरा कर्जा माफ करने का वादा पूरा किया जाये, लावारिस पशुयों व अवारा कुत्तों का स्थाई प्रबंध किया जाये तथा खेती में काम आने वाले कल पुर्जों, खादों, कीटनाशकों व औजारों पर जीएसटी समाप्त किया जाये।

The post कैप्टन सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2XhmVt2
via Latest News in Hindi

0 Comments