सड़क हादसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग
शिमला (निस) :
किसान सभा के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह तंवर ने शुक्रवार कहा कि सरकार को सड़क हादसे रोकने के लिए नीति बनाने और दुर्घटना संभावित सड़कों और स्थानों का सर्वेक्षण करवाकर वहां पैराफिट लगाने के लिए निर्देश जारी करने की मांग की। तंवर ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति दयनीय है और खराब और तंग रास्ते सैकड़ों लोगों की जिंदगियां छीन रहे हैं। सरकार या प्रशासन तब जागता है जब कोई बड़ी दुर्घटना हो जाती है। दुर्घटना को लेकर जांच भी बिठाई जाती है लेकिन उस जांच के बाद निकली रिपोर्ट और उसकी सिफारिशों पर कभी अमल होते नहीं दिखता। कुछ दिनों बाद मामला ठंडा पड़ जाता है जब तक दोबारा कोई हादसा न हो जाए। तंवर ने कहा कि सरकार को सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों से भी जरूरी ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों में सुधार की आवश्यकता है।
The post सड़क हादसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2EMXsR5
via Latest News in Hindi
0 Comments