गुरदासपुर, 31 मई (निस)
दरिया ब्यास के किनारों पर अवैध माइनिंग करने के मामले में थाना भैणी मियां खां की पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से अवैध माइनिंग के लिए इस्तेमाल की जा रही 2 टिप्पर, ट्रैक्टर, ट्राली, पोकलेन मशीन भी कब्जे में लिए हैं।
इस संबंध में डीएसपी कुलदीप सिंह, विजिलेंस ब्यूरो, गुरदासपुर ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। आरोपियों की पहचान संतोख सिंह, गुलशेर सिंह, जरनैल सिंह, संदीप सिंह, नरेंद्र सिंह, विकास महाजन, जतिन महाजन, हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। जबकि 2 अज्ञात व्यक्ति भी हैं।

The post अवैध रूप से माइनिंग कर रहे 10 काबू appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2XrOuzO
via Latest News in Hindi

0 Comments