लुधियाना, 31 मई (निस)
सिधवां कैनाल में गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज के निकट पुल के नीचे एक युवक का शव शुक्रवार को मिला है। यह शव नहर में पीछे से तैरता हुआ आ रहा था। पुलिस अनुसार मृतक के कपड़ों की तलाशी लेने के बाद उससे मिले दस्तावेजों पर आधारित उनके अभिभावकों को सूचित कर दिया गया है। उसकी पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। वह 36 वर्ष का था और विवाहित था। लेकिन उसकी पत्नी उसे छोड़ गई थी जिसके कारण वह मानसिक तौर से बहुत परेशान था।

The post युवक ने नहर में कूदकर दी जान appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2EMXusb
via Latest News in Hindi

0 Comments