एसआईटी के आरोपपत्र में सुखबीर बादल की ओर इशारा
चंडीगढ़, 31 मई (एजेसी)
पंजाब में 2015 में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी की जांच कर रही एसआईटी ने एक आरोप पत्र दाखिल किया है जिसमें दावा किया गया है कि प्रदर्शनकारियों पर पुलिस गोलीबारी उस समय उपमुख्यमंत्री रहे सुखबीर सिंह बादल, राज्य के पूर्व पुलिस प्रमुख और डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख की ‘पहले से तय योजना’ थी।
पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम द्वारा 28 मई को दाखिल आरोप पत्र में फरीदकोट जिले के कोटकपूरा में बेअदबी के मामलों के विरोध में प्रदर्शन करने वाले लोगों पर गोलीबारी के लिए एक पूर्व अकाली विधायक समेत छह अन्यों पर आरोप लगाये गये है।
गोलीबारी की इसी तरह के एक मामले में बहबल कलां में दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई थी। सुखबीर सिंह बादल और उनके पिता प्रकाश सिंह बादल ने इससे पहले एसआईटी जांच को खारिज कर दिया था। अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने एसआईटी जांच के आदेश दिये थे। सुखबीर बादल ने दावा किया था कि पुलिस गोलीबारी के समय वह विदेश में थे।
The post एसआईटी के आरोपपत्र में सुखबीर बादल की ओर इशारा appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2XhmTBq
via Latest News in Hindi
0 Comments