तंबाकू के विरोध में जगह-जगह हुए कार्यक्रम
अमृतसर में शुक्रवार को तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर सिगरेट को जलाकर नष्ट करते एंटी ड्रग्स एसोसिएशन के सदस्य। -विशाल कुमार
धर्मशाला, 31 मई (निस)
विश्व तंबाकू दिवस पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, कचिछयारी में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने भाग लिया। उन्होंने इस मौके पर आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेता रहे विद्यार्थिओं को पुरस्कृत किया।
डा. गुप्ता ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व भर में तम्बाकू निषेध दिवस 1987 में मनाना शुरू किया था ताकि लोगों को तम्बाकू से होने वाली बिमारियाें और मौतों को बचाया जा सके। उन्होंने तम्बाकू के किसी भी प्रकार का प्रयोग जैसे – बीड़ी, सिगरेट, खैनी, पान, हुका, नसवार आदि का प्रयोग करने से व्यक्ति को फेफड़े का कैंसर हो सकता है। डॉ. गुप्ता ने बच्चों को बताया कि भारत में जितने भी केस कैंसर के होते है उन में 90 प्रतिशत केस तम्बाकू के कारण ही होते है।
हाइड्रो पावर स्टेशन के अधिकारियों, कर्मचारियों ने ली शपथ
रामपुर बुशहर (निस) : विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नाथपा-झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन झाकड़ी के मुख्य महाप्रबन्धक और परियोजना प्रमुख संजीव सूद ने प्रशासनिक भवन – एनजेएचपीएस में समस्त कर्मचारियों व अधिकारियों को तंबाकू सेवन न करने एवं दूसरों को भी इसके दुष्प्रभाव के प्रति जागरुक करने की शपथ दिलाई। शपथ लेने से पूर्व उन्होंने कहा कि तम्बाकू एक धीमे जहर की तरह होता है, जो उपयोग करने वाले व्यक्ति को धीरे-धीरे मौत के मुंह में धकेल देता है। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख संजीव सूद के अतिरिक्त महाप्रबंधक मानव संसाधन प्रवीन सिंह नेगी, वरिष्ठ अपर महाप्रबंधक सुशील शर्मा, अपर महाप्रबंधक शचन्द्रकान्त पराशर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
सीजीएम ने नुकसान के प्रति किया जागरुक
बठिंडा (निस) : विश्व तंबाकू विरोधी दिवस के सम्बंध में लोगों को तंबाकू से होने वाले नुकसान के प्रति जागरुक करने के लिये रोजगार्डन में सुबह हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम जिला कानूनी सेवायें अथॉरिटी बठिंडा के चेयरमैन और जिला सत्र न्यायधीश कमलजीत लांबा और पंजाब एंड सिंध बैंक जोनल आफिस, बठिंडा के सहयोग से आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सीजेएम मनीला चुघ शामिल हुईं। इस अवसर पर प्रो. एन के गोसाईं, योग शिक्षक राधे श्याम बांसल, समाजसेवी राकेश नरूला, सुखदेव राय बांसल, सहित अन्य लोग उपस्थित थे। न्यायधीश मनीला चुघ ने कहाकि तुबाकू इतना खतरनाक है कि इसका सेवन करने वाला तो बीमारियों का शिकार होता ही है बल्कि उसके आसपास का वातावरण भी प्रदूषित होता है जिससे दूसरे लोगों को भी नुकसान होता है। हस्ताक्षर बोर्ड पर बागवान क्लब के सदस्यों, ताली व लाफिंग क्लब के सदस्यों सहित सैंकडे लोगों ने हस्ताक्षर कर तंबाकू का सेवन न करने का प्रण लिया।
हिमाचल प्रदेश में बच्चों ने निकाली रैलियां
शिमला (निस) : विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर शुक्रवार को प्रदेश भर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए और लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जागरुक किया गया। इस दौरान जिला स्तर से लेकर उपमंडल स्तर तक जहां स्कूली बच्चों की जागरूकता रैलियों का आयोजन किया गया वहीं कार्यशालाएं भी आयोजित की गईं। डीसी, शिमला राजेश्वर गोयल ने शुक्रवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए तंबाकू व उसके हानिकारक परिणामों से अवगत करवाया।
The post तंबाकू के विरोध में जगह-जगह हुए कार्यक्रम appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2QA8ZIe
via Latest News in Hindi
0 Comments