आगामी 5 वर्षों में होंगे और बेहतरीन काम : धूमल
हमीरपुर, 31 मई (निस)
पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने शुक्रवार को अपने आवास समीरपुर में पत्रकारों से हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा और एनडीए को पिछले 5 वर्षों में किये गये बेहतरीन कार्यों का इनाम मिला है। उन्होंने कहा कि आगामी 5 वर्षों में और बढ़िया काम होंगे। उन्होंने केंद्र सरकार को शपथ ग्रहण पर बधाई दी। भाजपा सरकार देश को आगे लेकर जाएगी, सबका साथ होगा, सबका विकास होगा। धूमल ने मोदी मंत्रिमंडल में अनुराग ठाकुर के शामिल होने पर कहा है कि यह हिमाचल प्रदेश के गौरव का विषय है।
हिमाचल को मिलेगी विशेष सौगात : सीएम
शिमला (निस): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के गठन के बाद हिमाचल प्रदेश में विकास की गति में तेजी लाने के लिए विशेष सौगात मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल और गतिशील नेतृत्व में देश आने वाले वर्षों में विकास के शिखर पर पहुंचेगा।
उन्होंने कहा कि एनडीए-1 में केंद्र सरकार द्वारा राज्य के एक अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता जगत प्रकाश नड्डा को स्वास्थ्य का प्रमुख विभाग प्रदान किया गया था जिससे प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास संभव हुआ।
‘इन्वेस्टर्स मीट’ के संबंध में प्रश्न का उत्तर देते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने 10 जून से जर्मनी और नीदरलैंड में अंतरराष्ट्रीय रोड शो आयोजित करने की योजना बनाई है ताकि राज्य में उपलब्ध विशाल निवेश क्षमता का प्रदर्शन किया जा सके।
The post आगामी 5 वर्षों में होंगे और बेहतरीन काम : धूमल appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2JRGNQk
via Latest News in Hindi
0 Comments