संयुक्त राष्ट्र ने आतंकी गुट आईएसआईएस खोरासान पर प्रतिबंध लगा दिया है। आईएसआईएस खोरासान परअलकायदा से संबंध रखने और अफगानिस्तान तथा पाकिस्तान में कई आतंकी हमलों में शामिल होने के कारण प्रतिबंध लगा दिया है। इसके तहत इस गुट की सम्पत्तियां जब्त की जा सकेंगी। इससे जुड़े लोगों के आने जाने पर और उनके हथियारों पर भी रोक लग जायेगी। यह गुट 2015 में एक पाकिस्तानी नागरिक ने बनाया था जो पहले तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान का कमाण्डर था। इस गुट ने डेढ सौ से ज्यादा लोगों की हत्या की है।

वहीं पाकिस्‍तान में प्रतिबंधित जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद के निकट संबंधी को घृणा फैलाने वाले भाषण देने और सरकार की आलोचना करने पर गिरफ्तार कर लिया गया है। अब्‍दुल रहमान मक्‍की नाम का हाफिज का रिश्‍तेदार जमात उद दावा के राजनीतिक और अन्‍तर्राष्‍ट्रीय शाखा का प्रमुख है और इसकी फलाह ए इंसानियत फाउंडेशन का प्रभारी है।



from दुनिया – Navyug Sandesh http://bit.ly/2YJBVAr
via Latest News in Hindi

0 Comments