अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तरफ से नई आव्रजन प्रणाली का ऐलान किया गया है जो योग्यता पर आधारित होगी। इस प्रणाली के लागू होने के बाद आवेदकों को अंग्रेजी भाषा और अमेरिकी इतिहास की जानकारी ज़रूरी होगी।

ट्रंप ने मेरिट आधारित आव्रजन प्रणाली का ऐलान किया। इससे उन हजारों भारतीय योग्य पेशेवर और उच्च डिग्री धारकों को लाभ होगा जो ग्रीन कार्ड मिलने का इंतजार कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि आव्रजन की शर्तों के मूल सुधारों के प्रस्ताव के तहत आवेदकों को अंग्रेजी भाषा एवं अमेरिकी इतिहास तथा समाज के बारे में आधारभूत तथ्यों को सीखना होगा।

मेरिट आधारित आव्रजन प्रणाली के बारे में ट्रंप ने व्हाइट हाउस में घोषणा करते हुए कहा कि आवेदकों को अंग्रेजी सीखनी होगी और प्रवेश से पहले नागरिक शास्त्र की परीक्षा पास करनी होगी। इसके अलावा आव्रजन सुधार प्रस्तावों को सामने रखते हुए ट्रंप ने कहा कि इससे कुशल कर्मचारियों के लिए कोटा अत्याधिक बढ़ जाएगा। ट्रंप ने कहा कि इन बदलावों का मकसद बेहद कुशल आव्रजकों के अनुपात को 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 57 प्रतिशत करना है। इस आव्रजन नीति को मंजूरी के लिए अमेरिकी संसद में रखा जाएगा।



from दुनिया – Navyug Sandesh http://bit.ly/2VuvHCs
via Latest News in Hindi

0 Comments