एग्जिट पोल के नतीजों के आने के बाद शुरु हुआ बैठकों का दौर

एग्जिट पोल के नतीजों के आने के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही अपनी अपनी रणनीतियां बनाने में जुट गए हैं। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने को एनडीए नेताओ की बैठक बुलाई।
विरोधी खेमे में भी बैठकों का दौर शुरु हो गया है। सोमवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती से मिलने लखनऊ में उनके आवास पर पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच करीब घंटे भर मुलाकात हुई. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच एग्जिट पोल के अनुमानों पर चर्चा हुई है। हालांकि बैठक के बाद अखिलेश ने मीडिया से बात करने से इंकार कर दिया। अखिलेश भले ही कुछ कहने से इंकार कर रहे हों लेकिन बीजेपी का कहना है कि एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलेगा और नरेंद्र मोदी ही फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।
बीजेपी के तमाम सहयोगी दलों का भी दावा है कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई में ही अगली सरकार बनेगी। वहीं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू भी विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिशों में लगे हैं । वो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती, एनसीपी प्रमुख शरद पवार समेत तमाम विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं ।
from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2Qg4brh
via Latest News in Hindi
0 Comments