मंत्रिमंडल से बर्खास्त हुए हुए योगी आदित्यनाथ के खिलाफ खुल कर बोलने वाले मंत्री

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ खुल कर बोलने वाले मंत्री ओम प्रकाश राजभर को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओम प्रकाश राजभर को मंत्रिमंडल से तत्काल बर्खास्त करने की राज्यपाल से सिफ़ारिश की थी।
हालांकि लोकसभा चुनाव से पहले ही ओम प्रकाश राजभर ने मंत्रालय से इस्तीफ़ा दिया था जिसे स्वीकार नहीं किया गया था। इससे पहले ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव समाज पार्टी ने बीजेपी के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था और उसके चार विधायक भी चुने गए थे। सरकार में मंत्री बनने के बाद भी ओम प्रकाश राजभर सरकार के खिलाफ खुल कर बोलते रहे हैं।
from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2wcm4hm
via Latest News in Hindi
0 Comments