रैंप वॉक कर मनाया नर्सेज-डे
मोहाली, 11 मई (निस)
प्राचीन कला केंद्र में शनिवार को नर्सेज-डे मनाया गया और इस अवसर पर नर्सों, सेलेब्रिटी और मॉडल्स ने रैम्प वॉक किया। कार्यक्रम का आयोजन सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट व कार्डियोमोर्सन के ग्लोबल चेयरमैन डॉ. दीपक पुरी ने किया। मिस इंडिया ब्यूटी क्वीन शैलजा, मॉडल एंडोक्रिनोलॉजिस्ट डॉ. टेटियाना कापरानोवा, फाइनलिस्ट ग्रेसिम मिस्टर इंडिया हेमंत मेहता, आर्यमन, निहारिका पाहवा, याशना बावा, डॉ. डिम्पल शर्मा, सैम यशिक सरीन ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
इस मौके पर हेल्दी लाइफस्टाइल पर एक स्पेशल सेशन का भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. पुरी ने कहा कि नर्सें रोगियों की देखभाल में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके काम में उनसे काफी अपेक्षा की जाती है और गंभीर मरीजों की देखभाल में उन पर काफी दबाव रहता है और उन्हें अक्सर नाइट शिफ्ट्स भी करनी पड़ती हैं। यह सब उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के खतरे को भी बढ़ाता है।
उन्होंने कहा कि मेडिकल स्टडीज से पता चला है कि क्रिटिकल एरिया में काम करने वालों को अक्सर तनाव, हताशा, डायबटीज, हाइपरटेंशन, हार्ट रोग, स्ट्रोक और कैंसर के साथ शारीरिक और मानसिक विकारों का जोखिम बना रहता है।
The post रैंप वॉक कर मनाया नर्सेज-डे appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2W1NuFa
via Latest News in Hindi

0 Comments