अम्बाला शहर, 11 मई (हप्र)
नगर निगम से नक्शे पास करवाए बिना भूमाफिया द्वारा शोरूम निर्माण की योजना को एसकेएस से संबंधित रोडवेज यूनियन ने फिलहाल पलीता लगा दिया है। दरअसल अम्बाला राेडवेज के 150 कर्मचारी जिस जमीन पर अपने लिए फ्लैट तैयार करने की योजना को लागू करने का इंतजार कर रहे थे, उस जगह पर अचानक शोरूम के निर्माण से सकते में आई रोडवेज यूनियन ने हाईकोर्ट का रुख किया। हाईकोर्ट ने 21 मई तक यथास्थिति के आदेश दिये हैं। जमीन के मालिकाना हक को लेकर विवाद है। अब इस मामले में हूडा, रोडवेज महाप्रबंधक और एक अन्य व्यक्ति भी पार्टी बने हैं।

”नगर निगम ने पालिका विहार में स्थित विवादित जमीन पर किसी कामर्शियल भवन का नक्शा पास नहीं किया है। वहां जो भी निर्माण कार्य चल रहे थे वह अवैध की श्रेणी में आते हैं। हाईकोर्ट द्वारा मालिकाना हक तय किए जाने के बाद आगे की कोई कार्रवाई हो पाएगी।”
-डॉ. मीनाक्षी दहिया, नगर निगम आयुक्त अंबाला।

The post 4 विभाग जता रहे हक फिर भी अवैध निर्माण appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2LFGzxA
via Latest News in Hindi

0 Comments