नई दिल्ली: एमपी की भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को लेकर जो बयान दिया था उसमे सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है| बिहार के मुख्यमंत्री और एनडीए के सहयोगी नितीश कुमार ने इस बारे में कहा है की यह बीजेपी का आंतरिक मामला है लेकिन ऐसे बयान बर्दाश्त नहीं किये जाने चहिये|

ये बोलीं थीं प्रज्ञा– बता दें कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को लेकर कहा था कि वह देशभक्त थे, हैं और रहेंगे| जिसके बाद उनकी हर तरफ आलोचना हो रही है| नाथूराम गोडसे पर दिए बयान की वजह से हर तरफ हो रही आलोचना के बाद साध्वी प्रज्ञा ने अपने बयान पर माफी मांग ली| प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि मेरा मकसद कतई किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था, लेकिन बावजूद इसके अगर किसी की भावना मेरे बयान से आहत हुई है तो मैं अपने बयान पर माफी मांगती हूं| बता दें कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बयान की भारतीय जनता पार्टी ने निंदा करते हुए कहा था कि हम उनसे इस बारे में सवाल पूछेंगे कि आखिर उन्होंने क्यों इस तरह का बयान दिया था|

आपको बता दें की पीएम मोदी ने भी इस बयान के बारे में कहा था की वो कभी भी प्रज्ञा को मन से माफ़ नहीं कर पायेंगे|




from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2w5dtwW
via Latest News in Hindi

0 Comments